राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार था 338 करोड़ रुपए की कर चोरी का आरोपी वाधवानी, अब अधिमान्यता समाप्त

इंदौर. 338 करोड़ रुपए की कर चोरी का आरोपी किशोर वाधवानी मप्र का राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार था। मप्र सरकार ने ही उसे यह अधिमान्यता प्रदान की थी। लेकिन अब कर चोरी में प्रमुख आरोपी के रूप में नाम आने और डीजीजीआई द्वारा गिरफ्तार कर जेल पहुंचने के बाद मप्र सरकार ने वाधवानी की अधिमान्यता समाप्त कर दी है।

आरोपी किशोर वाधवानी दबंग दुनिया नामक अखबार का मालिक है। इसी के माध्यम से प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा उसे राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्रदान की गई थी। वाधवानी ने कभी कोई पत्रकारिता नहीं की उसके बावजूद उसके पास राज्य स्तरीय अधिमान्यता होने से जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों पर भी शक जताया जा रहा है। वहीं वाधवानी के अखबार के नाम पर कई लोगों को अधिमान्यता प्रदान किए जाने की बात भी सामने आ रही है। इसके साथ ही मीडिया की आड़ में ब्लैकमेलिंग का धंधा किए जाने की बात भी जांच में पता चली है। मामले में किशोर वाधवानी का साथ देने वाले जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों की भूमिका की जांच कराने की मांग भी की गई है। डीजीजीआई की रिमांड खत्म होने के बाद वाधवानी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। इधर, डीजीजीआई अफसरों की सांवेर रोड पर पान मसाला और सिगरेट गोदामों की तलाश जारी है।

जीएसटी भरने के लिए वाधवानी की अर्जी पर सुनवाई आज संभव
वाधवानी ने जीएसटी भरने के लिए बुधवार को कोर्ट में अर्जी दायर की थी लेकिन तकनीकी कारणों से सुनवाई नहीं हो सकी। वाधवानी की तरफ से अधिवक्ता अभिनव धनोतकर ने अर्जी दाखिल की थी और डीजीजीआई ने इस पर जवाब भी तैयार कर लिया था। अब गुरुवार को इस पर सुनवाई हो सकती है। जीएसटी भरने के लिए वैसे भी 24 जून आखिरी तारीख थी। ऐसे में अब वाधवानी को पेनल्टी चुकाना होगी।

DB

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!