भोपाल : तीन घंटे में आधा इंच बारिश

भोपाल. मंगलवार को भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अच्छी बारिश हुई। भोपाल में सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक आधा इंच पानी बरसा। बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई। दिन का तापमान सोमवार के मुकाबले 5.3 डिग्री लुढ़ककर 29.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले 4 जून काे पारा 22.6 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक व ड्यूटी ऑफिसर पीके साहा ने बताया कि बुधवार काे भी भाेपाल, ग्वालियर सहित प्रदेश के कई इलाकाें में तेज बारिश के अासार हैं। यह सामान्य से 17 डिग्री कम था।

बारिश की तीन वजह

  1. मानसून की उत्तरी सीमा अहमदाबाद, शाजापुर और फतेहपुर, मुक्तेश्वर एवं रुद्रप्रयाग से हाेकर गुजर रही है।
  2. ट्रफ लाइन उत्तरी राजस्थान ग्वालियर सहित मप्र के उत्तरी हिस्से से हाेती हुई बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिमी हिस्से तक जा रही है।
  3. ओडिशा, दक्षिण गुजरात के पास हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है।

सुबह से दोपहर तक 6 घंटे में सिर्फ 2.2 डिग्री सेल्सियस ही बढ़ सका तापमान

आज भी तेज बारिश के आसार

बारिश के कारण सुबह 8:30 से दाेपहर 2:30 बजे तक छह घंटे में तापमान में सिर्फ 2.2 डिग्री की ही बढ़ाेतरी हाे सकी थी।
रात 10 बजे के बाद अधिकतर इलाकों में फिर बरसे बादल

मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। रात 10 बजे के बाद अयोध्या बायपास, भेल, अवधपुरी, होशंगाबाद रोड के इलाकों समेत कई जगहों पर बंूदाबांदी शुरू हो गई।
भोपाल में अब तक हो चुकी है 14.22 इंच बरसात

गौरतलब है कि राजधानी में अब तक 14.22 इंच बारिश हो चुकी है। पूरे प्रदेश में अब तक हुई बारिश सामान्य से 111 फीसदी ज्यादा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!