डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि दी

लखनऊ: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर सीएम योगी ने सिविल अस्पताल में माल्यार्पण किया, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज पुण्यतिथि है। सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से हाल पूछा

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मलयार्पण करते हुए
सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 66वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी थे।

सीएम ने मंगलवार सुबह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा माल्यार्पण किया। इसके बाद सीएम ने सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी भी चल रही थी। उन्होंने इलाज कराने आए लोगों से बात करने के साथ वेंटिलेटर सुविधा सेवा का भी उद्घाटन किया। 

सिविल हॉस्पिटल को सोमवार को ही 12 वेंटिलेटर मिले हैं। इनमें सात पीआईसीयू, एक नियोनेटल, दो इमरजेंसी वार्ड और दो कार्डियक वॉर्ड में लगे हैं। इसके बाद वह अपने सरकारी आवास रवाना हो गए।


सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से हाल पूछा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाती है। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा

पीएम मोदी ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉ. मुखर्जी को याद करते हुए ट्वीट किया है। कहा- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक देशभक्त और स्वाभिमानी राष्ट्रवादी थे और उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। एक मजबूत और एकजुट भारत के लिए उनका जुनून हमें प्रेरित करता है और हमें 130 करोड़ भारतीयों की सेवा करने की ताकत देता है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!