सुकमा(छत्तीसगढ़):सीआरपीएफ के 3 जवान निकले संक्रमित

सुकमा. छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला कोरोनावायरस से दूर था, लेकिन अब यहां भी कोविड-19 वायरस ने दस्तक दे दी है. सुकमा जिला मुख्यालय के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती सीआरपीएफ के 3 जवान कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिसके बाद उस इलाके को सील कर दिया गया. तीनों के संर्पक में आने वालों और ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. तीनों को इलाज के लिए जगदलपुर भेजा जाएगा. तीनों संक्रमित जवान सुकमा जिले में सीआरपीएफ की अलग-अलग कंपनियों में तैनात हैं. कोरोना लॉकडाउन से पहले करीब ढाई हजार जवान अवकाश पर घर गए हुए थे. जिसमें से कई जवान रेड जोन इलाके के हैं. पिछले 30 तारीख से जवानों के वापस ड्यूटी पर आने का सिलसिला शुरू हुआ है. इनके लिए जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर बना दिया गया है. इस बीच हरियाणा, जलगांव और खम्बमम, आन्ध्र प्रदेश के तीन जवान 12 जून को जिला मुख्यालय पहुंचे. इन तीनों जवानों के साथ 21 और जवान एक साथ वाहन में बैठकर क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे थे. यहां सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया. जिसमें तीन जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.प्रशासन ने ऐहतिहात के तौर पर इलाके को सील कर दिया है. तीनों के संर्पक में आने वालों और ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. तीनों को इलाज के लिए जगदलपुर भेजा जाएगा.

अभी तक 250 जवान वापस ड्यूटी पर लौट 
अवकाश पर गए जवानों के वापस लौटने का सिलसिला जारी है. अभी तक करीब 250 जवान लौटकर जिला मुख्यालय के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती हैं. इसके अलावा दोरनापाल व कोंटा में भी क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं. सीआरपीएफ जवानों के लिए अलग से क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है.कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे सीआरपीएफ के 3 जवानों में कोरोना संक्रमण पाया गया है. इन जवानों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर भेजा जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!