मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू

दोनों दलों की कोशिश पहले उनके विधायक मतदान कर दें
चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सौलंकी भाजपा प्रत्याशी है, कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया मैदान में हैं

भोपाल. मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के लिये रिक्‍त हुए तीन स्‍थानों लिए आज सुबह नौ बजे यहां स्थित विधानसभा भवन के सेन्‍ट्रल हॉल में मतदान प्रारंभ हो गया, जो अपरान्ह चार बजे तक चलेगा। पहला वोट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डाला है। विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं राज्‍यसभा निर्वाचन के लिए रिटर्निग ऑफिसर एपी सिंह के अनुसार मतदान से संबंधित सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। मतदान के दौरान कोविड-19 बीमारी के संक्रमण से निर्वाचकों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबद्ध अमले के बचाव के मद्देनजर समुचित ऐहतियात एवं व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान में विधानसभा के 206 सदस्‍य हिस्सा ले सकेंगे, जिनमें भाजपा के 107, कांग्रेस के 92, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। तत्‍पश्‍चात सायं पांच बजे से मतगणना होगी।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्‍यसभा के लिए ऐसे निर्वाचक सदस्‍य जो कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित हैं तथा राज्‍य के अस्‍पताल में भर्ती हैं, उन्हें पोस्टल मतपत्र की सुविधा प्रदान की गयी है। दरअसल एक सदस्य हाल ही में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। राज्‍यसभा की रिक्‍त तीन सीटों के लिये भारतीय जनता पार्टी के ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया एवं सुमेर सिंह सोलंकी तथा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह एवं फूलसिंह बरैया उम्‍मीदवार हैं। विधानसभा में सदस्य संख्या के अनुसार भाजपा के पक्ष में दो और कांग्रेस के पक्ष में एक सीट जाना सुनिश्चित माना जा रहा है।भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की कोशिश है कि पहले उनके विधायक मतदान कर दें। इसके लिए भाजपा विधायक करीब साढ़े आठ बजे ही विधानसभा परिसर में पहुंच गए थे। वहीं कांग्रेस विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले पर इकट्ठे होने के बाद विधानसभा परिसर पहुंच गए हैं। विधानसभा के गेट पर विधायकों की थर्मल सक्रीनिंग के बाद प्रतीक्षाकक्ष में बैठाया गया। यहां उनसे लिखित में उनकी और परिवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सौलंकी भाजपा प्रत्याशी है। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया मैदान में हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 3 सीटों पर चुनाव टाल दिए गए थे। मतदान के लिए कांग्रेस विधायकों का श्यामला हिल्स स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर पहुंचना सुबह 8 बजे ही शुरू हो गया था। कांग्रेस के सभी विधायकों के नाश्ते की व्यवस्था यहां की गई थी। इसके बाद कांग्रेस के विधायक 2 बसों से विधानसभा के लिए रवाना हो गए। कमलनाथ खुद बस से विधायकों के साथ विधानसभा गए। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहला वोट डाला, विधानसभा में मतदान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मतदान के लिए पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम एक सीट जीत रहे हैं।विधानसभा में मतदान के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पहुंचे भाजपा विधायक।

मतदान करने जाते हुए विधायक
  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!