अवंतीपोरा:सुरक्षाबलों ने मस्जिद में छिपे 2 आतंकी मार गिराए, शोपियां में भी 4 को ढेर किया

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा और शोपियां में पिछले 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें पांच शोपियां में और तीन अवंतीपोरा एनकाउंटर में मारे गए। दोनों जगह सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया है। 

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सुबह यहां की एक मस्जिद में छिपे दो आतंकियों को मार गिराया गया। दरअसल,अवंतीपोरा के पम्पोर के मीज इलाके में गुरुवार को एक इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को तो मार गिराया था, लेकिन बाकी आतंकी भागकर स्थानीय जामा मस्जिद में घुस गए थे। इस मस्जिद का कैम्पस बहुत बड़ा है, लिहाजा सुरक्षाबलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे। 

शोपियां में 30 घंटे चला ऑपरेशन  
वहीं, शोपियां के मुनांद में हुए एनकाउंटर में शुक्रवार को चार आतंकी मारे गए। इससे पहले गुरुवार को यहां एक आतंकी मारा गया था। यह एनकाउंटर 30 घंटे चला। 

अनंतनाग में एक आतंकी गिरफ्तार
उधर, दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार भी किया। उसके पास हथियार और विस्फोटक मिले हैं। न्यूज एजेंसी वार्ता के सूत्रों के मुताबिक, पकड़ा गया आतंकी कुलगाम के रेदवानी का इमरान डार है। वह हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।

इस महीने 35 आतंकी मारे गए
19 दिन में आज 11वां एनकाउंटर था। इससे पहले 9 एनकाउंटर में 28 आतंकी मारे गए। पिछले दिनों पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा नार्को-टेरर रैकेट भी पकड़ा गया। ये रैकेट आतंकियों के लिए फंडिंग में मदद कर रहा था।

1 जून: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करते हुए 3 पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
2 जून: पुलवामा के त्राल इलाके में 2 आतंकी मारे गए।
3 जून: पुलवामा के ही कंगन इलाके में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया।
5 जून: राजौरी जिले के कालाकोट में एक आतंकवादी मारा गया।
7 जून: शोपियां के रेबन गांव में 5 आतंकी मारे गए।
8 जून: शोपियां के पिंजोरा इलाके में 4 आतंकी ढेर।
10 जून: शोपियां के सुगू इलाके में 5 आतंकियों का एनकाउंटर।
13 जून: कुलगाम के निपोरा इलाके में 2 आतंकी मारे गए।
16 जून: शोपियां के तुर्कवंगम गांव में 3 आतंकी ढेर।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!