कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल के बीच डीजीजीई ने किशोर वाधवानी को कोर्ट में पेश किया

इंदौर: किशोर वाधवानी को पहले मेडिकल के लिए उसे एमवाय अस्पताल लेकर जाया गया। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण अस्पताल से लेकर कोर्ट परिसर तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। टैक्स चोरी मामले में डीजीजीआई ने उद्योगपति किशोर वाधवानी को गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश किया।वहीं, दोनों ही जगह मीडिया का भी जमावड़ा रहा। इंदौर के उद्योगपति किशोर वाधवानी को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम ने 225 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में मंगलवार को मुंबई से गिरफ्तार किया था।

मुंबई में सुनवाई के दौरान वाधवानी के वकील सुजॉय कांटावाला ने तर्क दिया कि उन्हें डायबिटीज, हाई बीपी है और मुंबई में जिस तरह से कोरोना फैला हुआ है उनका भी टेस्ट कराया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है, ऐसे में उन्हें जमानत दी जानी चाहिए, वैसे भी इस पूरे मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। विभाग द्वारा इस पर आपत्ति ली गई कि यह गंभीर आर्थिक अपराध है और इसमें करोड़ों की टैक्स चोरी है, इसलिए रिमांड जरूरी है। जज एके काशीकर ने सभी तर्कों को सुनने के बाद वाधवानी की जमानत याचिका खारिज करते हुए 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड सौंप दी थी। यानी विभाग को गुरुवार दोपहर तक वाधवानी को इंदौर कोर्ट में पेश करना था।

इसके पहले बुधवार को दिनभर वाधवानी से सीजीओ काॅम्प्लेक्स में पूछताछ होती रही। बुधवार को सूचना थी कि डीजीजीआई जिला व सत्र न्यायालय में वाधवानी को ला सकती है। इसी चक्कर में वाधवानी का करीबी वैभव शर्मा भी कोर्ट परिसर के बाहर आ गया। मास्क लगाए, चश्मा पहने वह वाधवानी के आने पर उनसे मिलने की फिराक में था। शाम साढ़े 4 बजे डीजीजीआई की टीम ने शर्मा को पकड़ लिया। उसे भी पूछताछ के लिए सीजीओ काॅम्प्लेक्स ले जाया गया। डीजीजीआई को ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ कंपनी में शर्मा भी कागजों पर संचालक बना रखा है। 

वाधवानी के खास सहयोगी वैभव शर्मा से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी डीजीजीआई को मिली है। वाधवानी ने अपनी एक कंपनी में वैभव को भी डायरेक्टर बना रखा था। वाधवानी से जुड़ने से पहले वैभव एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने का काम करता था, लेकिन जुड़ने के बाद वह भी काले कारनामे में शामिल हो गया और एक कंपनी का डायरेक्टर बन गया।

जांच एजेंसियों द्वारा 30 मई को इंदौर के गुटखा कारोबारी गुरोनमल माटा, उसके बेटे के विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा गया था। यह बात सामने आ गई थी कि लॉकडाउन के दौरान इंदौर से महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर अवैध गुटखा और सिगरेट की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद जांच एजेंसियों ने उज्जैन में भी छापे मारे। 3 कंपनियों, 8 से ज्यादा कारखानों और 20 से ज्यादा गोदामों पर भी कार्रवाई को अंजाम दिया जा चुका है। 
माटा की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी
टैक्स चोरी मामले में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आरोपी संजय माटा, विजय नायर अशोक डागा और अमित बोथरा की सुनवाई हुई। कोर्ट ने इन सभी की न्यायिक हिरासत 30 जून तक के लिए बढ़ा दी। डीजीजीआई की ओर से विशेष लोक अभियोजक चंदन ऐरन ने तर्क रखे।

कोर्ट में पुलिस बल
किशोर वाधवानी को कोर्ट में पेश किया
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!