देशहित में चाइनीज प्रॉडक्ट्स का विज्ञापन बंद करें बॉलीवुड सितारे और खिलाड़ी

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने बॉलीवुड के सितारों और खिलाड़ियों से अपील की है कि देशहित में चाइनीज सामानों का विज्ञापन बंद कर दें। पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारतीय सैनिकों पर बर्बर हमले के विरोध में CAIT ने चाइनीज प्रॉडक्ट्स के बहिष्कार की अपील की है।  

CAIT ने गुरुवार को बयान जारी किया। इसमें कहा गया है, ”हम बॉलीवुड और खेल जगत से अपील करते हैं कि देशहित को ध्यान में रखते हुए चीनी सामानों के बहिष्कार में CAIT का साथ दें। हम अपील करते हैं कि जो भी सेलिब्रिटी चाइनीज सामानों का विज्ञापन कर रहे हैं वे तुरंत इसे रोक दें।” 

CAIT ने कहा कि इस कैंपेन को तेजी देने के लिए हम बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। हम उन सभी सितारों से अपील करते हैं जो अभी चाइनीज सामानों का विज्ञापन कर रहे हैं, देशहित में वे ऐसा करना बंद कर दें। हालांकि पैसे कमाने के लिए कोई भी वैध काम किया जा सकता है और संविधान में इसका गारंटी दी गई है, लेकिन कुछ ऐसे मौके होते हैं जब हमें मातृभूमि के लिए कुछ कामों को छोड़ देना चाहिए। हमारा इतिहास ऐसे लोगों से चमकदार है जिन्होंने अपने से पहले देश हित को रखा। 

पब्लिक डोमेन में मौजूद सूचना के मुताबिक, हम विशेष रूप से आमिर खान, सारा अली खान, विराट कोहली, दीपिका पादुकोण, कट्रीना कैफ, बादशाह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सलमान खान, आयुष्मान खुराना, श्रद्धाकपूर से अपील करते हैं कि वे चाइनीज प्रॉडक्ट्स का विज्ञापन बंद कर दें। गौरतलब है कि ये सितारे चाइनीज मोबाइल फोन ओप्पो, शाओमी और रियमी जैसे मोबाइल कंपनी और दूसरे उत्पादों का विज्ञापन करते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!