जो टॉप करता है, अफसर बनता है; जो तीन बार फेल होता है- वह बनता है मंत्री:नितिन गडकरी

पिछले कुछ दिनों से बयान को लेकर सुर्खियों में रहे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा- जो मेरिट में आता है, वह आईएएस और आईपीएस बनता है। जो सेकेंड क्लास पास होता है, वह चीफ इंजीनियर बनता है। लेकिन, जो तीन बार फेल होता है, वह मंत्री बनता है। राजनीति में आने के लिए कोई क्वालिटी की जरूरत नहीं होती है।

मैं जो बोलता हूं मुंह पर बोलता हूं

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुझे झूठ बोलना नहीं आता है। जो कहना है, वो मुंह पर कहता हूं। इससे कई बार मुझसे लोग नाराज भी हो जाते हैं। कुछ लोग झूठा रोते हैं और झूठा हंसते हैं। उनके मन में जिसके लिए प्यार नहीं होता है, उसके लिए अच्छा-अच्छा बोलते हैं, लेकिन मैं कभी झूठ नहीं बोलता हूं।” गडकरी ने कहा- “चतुर और चतरा इन दो शब्दों में अंतर है।’’

मैं मक्खन लगाने वालों में से नहीं हूं

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘समाज में जितनी तरह के लोग हैं, उतने ही रंग के नेता भी हैं। मैं अपने पैशन के लिए जीना चाहता हूं। मैं मक्खन लगाने वालों में से नहीं हूं।’’

मैं प्रधानमंत्री की रेस में नहीं

इसके अलावा गडकरी ने साफ कहा, ‘‘प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की मेरी न तो कोई महत्वाकांक्षा है और न ही आरएसएस की मुझे उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कोई मंशा है। हमारे लिए देश सर्वोपरि है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दौड़ में नहीं हूं और जोर देकर कहता हूं कि मेरा मंत्र सिर्फ अथक काम करना है। मैंने राजनीति और काम का कभी कोई हिसाब-किताब नहीं किया। न ही कभी कोई लक्ष्य तय किया। मैं तो चला, जिधर चले रास्ता। मुझको जो काम दिखा, मैं वह करता गया। मैं अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करने में भरोसा करता हूं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं न सपने देखता हूं और न ही किसी के पास जाता हूं और न ही लॉबिंग करता हूं। वह और उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है। मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।’’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!