पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार शिखा गर्ग का इथोपिया प्‍लेन क्रैश में निधन

रविवार की सुबह इथोपिया से एक दिल तोड़ने वाली खबर आईइ जब राजधानी अदीस अबाबा से उड़ान भरने वाली इथोपियन एयरलाइन की फ्लाइट ईटी 302 क्रैश हो गई। इस फ्लाइट ने केन्‍या की राजधानी नैरोबी के लिए टे‍क ऑफ किया था। हादसे में चार भारतीयासें समेत 157 लोगों की मौत हो चुकी है। जो चार भारतीय इस हादसे में मारे गए हैं उनमें पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार शिखा गर्ग भी शामिल हैं। इथोपियन मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मृतकों में 35 देशों के नागरिक शामिल हैं। सबसे ज्‍यादा 32 नागरिक केन्‍या के हैं जिनकी इस हादसे में मौत हुई है।

मीटिंग में भाग लेने जा रही थीं शिखा

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने इस हादसे पर शोक जताया है। इस हादसे में जो भारतीय मारे गए हैं उनके नाम हैं- वैद्य पन्नागेश भास्कर, वैद्य हासिन अन्नागेश, नुकावारपु मनीषा और शिखा गर्ग। सुषमा की ओर से कहा गया है कि इथियोपिया में भारतीय उच्चायुक्त से भारतीय मृतकों के परिवार वालों की हर तरह की मदद करने का आदेश दिया गया है। जिस जेट ने अदीस अबाबा से टेक ऑफ किया था वह बोइंग 737 था और टेक ऑफ करने के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया था।

पीड़‍ित परिवारों तक पहुंचने की कोशिशें जारी

इस जेट में आठ क्रू मेंबर समेत 149 यात्री सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है।शिखा गर्ग यूनाइटेड नेशंस इनवॉयरमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) की मीटिंग में शामिल होने जा रही थी। सुषमा ने इस पर और जानकारी दी उन्‍होंने कहा कि पर्यावरण मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने पुष्टि की है कि पर्यावरण मंत्रालय में सलाहकार शिखा गर्ग, नैरोबी में होने वाली यूएनईपी की बैठक में जा रही थीं। विदेश मंत्रालय अभी बाकी भारतीयों के परिवारों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

पर्यावरण मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर लिखा, ‘मेरी संवेदनाएं उन चार भारतीय नागरिकों के परिवारों के साथ हैं जिनकी इथोपिया एयरलाइंस विमान हादसे में मौत हुई है। अफसोस की बात है, मेरे मंत्रालय से जुड़ी एक यूएनडीपी सलाहकार शिखा गर्ग की भी क्रैश में मौत हो गई है।’ अदीस अबाबा से करीब 60 किलोमीटर दूर बीशोफ्तू के पास विमान क्रैश हुआ है। यह जेट एयरलाइंस ने नवंबर में ही खरीदा था।

रूस, जापान, ऑस्‍ट्रेलिया जैसे देशों के नागरिक थे सवार

इथोपियन एयरलाइन को अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन माना जाता है। इससे पहले इस एयरलाइंस का एक जेट बेरुत से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था, जिसमें 90 यात्रियों की जान चले गई थी। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में रूस, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के लोग थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!