जूनी इंदौर क्षेत्र में गोली चलाकर हत्याकांड को अंजाम देने वाले फरार आरोपी, इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में।

इन्दौर – पुलिस थाना जूनी इन्दौर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 10.06.20 को कुख्यात गुंडे गोटु उर्फ प्रहलाद ने अपने भाई कालू उर्फ सन्नी आदिवाल, हेमराज बग्गन, और शुभम उर्फ कैलाश उर्फ लंगड़ा के साथ मिलकर राहुल झांझट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस पर से पुलिस थाना जूनी इन्दौर पर अपराध क्र 299/2020 धारा 302, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इसके पूर्व भी आरोपी के द्वारा दिनांक 28.05.20 अपने साथियों के साथ मिलकर थाना जुनी इन्दौर स्थित बी के हरिजन कालोनी निवासी चरण रानवे पर जान से मारनें की नियत से फायर किया। जिस पर थाना जूनी इन्दौर पर अपराध क्र 285/2020 धारा 307, 323,294,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
हत्या के प्रयास मे फरार आरोपी गोटु व उसके भाई कालु आदिवाल द्वारा आपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या जैसा जघन्य अपराध घटित किया। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड को देखतें हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिम के द्वारा प्रत्येक पर 10-10 हजार रूपयें का इनाम घोषित किय गया था।
हत्या कारित करने के उपरांत फरार रहते हुए आरोपी द्वारा बी के हरिजन कालोनी निवासी शक्ति शंकत के पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। अपराधों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर के द्वारा आरोपी गोटु आदीवाल पर 20 हजार रूपयें इनाम घोषित किया गया था।

इन सभी घटनाओं की गंभीरता को देखतें हुए पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के द्वारा शीघ्र ही फरार आरोपियों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दिये गयें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन व अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन- 1 श्री राजेश व्यास के द्वारा नगर पुलिस अधीधक जुनी इन्दौर श्री दिशेष अग्रवाल के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया। थाना प्रभारी जूनी इन्दौर, थाना प्रभारी भवंरकुआ एवं थाना प्रभारी राजेंद्र नगर के नेतृत्व में घटना दिनांक से आरोपियों की पतारसी मे तीनों टीमें लगातार लगी हुई थी।

मुखबिर द्वारा सूचना मिलनें पर कि आरोपी गोटु, कालू, कैलाश गोटू की मौसी के घर से गांधी नगर तरफ से अपनी ससुराल जावरा जाने वाला है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की घेराबंदी के लिए फोर्स तैनात किया गया। पल्सर गाड़ी पर आ रहे आरोपी गोटु आदीवाल ने सामनें पुलिस को देखकर, तेजगति से भागने लगा जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। उसी दौरान बाईक से गिर जानें के कारण आरोपी गोटु आदिवाल के पैर मे चोट आयी जिसे एमवाय अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। गोटु के साथ एक्टिवा पर आ रहे कालू व कैलाश को घेराबंदी कर पकडा गया। प्रकरण के अन्य आरोपी के सबंध मे मुखबिर द्वारा सैफी नगर स्टेशन तरफ देखनें की सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र नगर के सहयोग से आरोपी हेमराज को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमांड लेकर अन्य पूछताछ की जायेगी।

उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री भारत सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी भवंरकुआ श्री इंद्रेश त्रिपाठी, थाना प्रभारी राजेंद्र नगर श्री सुनील शर्मा, उनि अनिल गौतम, उनि राहुल अहीरवार, सउनि राकेश मिश्रा, प्रआर 1455 ओमप्रकाश सोलंकी, प्रआर 645 संजय पाटिल, आर 2927 उमेश सिंह, आर 4139 धीरेंद्र कुशवाह, आर 563 मेहताब सिंह, आर 1797 राजेंद्र पटेल, आर 1360 किशोर, आर 3763 केसी शर्मा, आर 3064 भूपेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!