पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, ट्विटर पर दी जानकारी

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। यह दिग्गज क्रिकेटर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने इसकी ट्वीट करके जानकारी दी है।

  • पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है
  • उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है, लिखा- मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं
  • मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था, मेरा परीक्षण हुआ है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव पाया गया हूं, शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें

नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बता दें कि पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे थे और अब वह खुद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वाले पहले ‘हाई-प्रफाइल’ क्रिकेटर बन गए हैं।

उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मेरा परीक्षण हुआ है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। इंशाअल्लाह..।

I’ve been feeling unwell since Thursday; my body had been aching badly. I’ve been tested and unfortunately I’m covid positive. Need prayers for a speedy recovery, InshaAllah #COVID19#pandemic #hopenotout #staysafe#stayhome

Shahid Afridi@SAfridiOfficial

I’ve been feeling unwell since Thursday; my body had been aching badly. I’ve been tested and unfortunately I’m covid positive. Need prayers for a speedy recovery, InshaAllah #COVID19 #pandemic #hopenotout #staysafe #stayhome43.8K1:55 PM – Jun 13, 2020Twitter Ads info and privacy24.3K people are talking about this

उल्लेखनीय है कि शाहिद अफरीदी अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे। हालांकि, इस दौरान वह काफी विवादों में भी रहे। इसकी वजह थी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर पर उनका बड़बोलापन।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भारत के खिलाफ आग उगले थे, जिसकी वजह से उन्हें अपने देश में भी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। बता दें कि पाकिस्तान के लिये 1998 से 2018 के बीच खेलने वाले अफरीदी ने 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!