राजधानी क्षेत्र में भूकंप के झटकों से घबराने की नहीं:डा बी के बंसल

नयी दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले दिनों में भूकंप के लगातार झटकों के बाद बड़े भूकंप की आशंका की रिपोर्टों के बीच राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के निदेशक डा बी के बंसल ने कहा है कि हाल की भूकंप संबंधी हलचलों से घबराने की नहीं बल्कि इस तरह की आपदाओं से निपटने की तैयारी किये जाने की जरूरत है।

डा बंसल ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में कहा है कि भूकंप के जोखिम को कम करने के लिए तैयारियों को पुख्ता किये जाने और नुकसान कम हो इसके लिए उपाय किये जाने की जरूरत है। बैठक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूकंप के जोखिम करने के संबंध में तैयारियों की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलायी गयी थी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों के इतिहास को देखते हुए यहां भूकंप के हल्के झटके आना सामान्य बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया में अभी ऐसी कोई प्रौद्योगिकी विकसित नहीं हुई है जिससे भूकंप के आने से पहले उसके स्थान, तेजी और समय के बारे में पता चल सके।

बैठक के बाद प्राधिकरण ने राज्यों से निम्न उपाय करने को कहा है। भवन निर्माण के नियमों का पालन और भूकंप रोधी निर्माण पर जाेर दिया जाना चाहिए। कमजोर भवनों की मरम्मत की जानी चाहिए जिससे जोखिम कम किया जा सके। भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किया जाना चाहिए और त्वरित कार्रवाई के लिए मानक प्रक्रिया तैयार की जानी चाहिए। लोगों को भूकंप संबंधी जानकारी से अवगत कराया जाना चाहिए।

बैठक में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य एजेन्सियों के अधिकारियों ने वीडिया कांफ्रेन्स से हिस्सा लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!