भारत बना एशिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश

दुनिया के 213 कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं. इनमें से कुछ देशों में कोरोना वायरस का प्रभाव अब कम होता नजर आ रहा है तो कुछ देश में महामारी लगातार विकराल रूप लेती जा रही है. भारत भी इस महामारी की चपेट में बुरी तरह फंस चुका है. एशिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में ही हैं. वहीं दुनिया में भारत चौथे स्थान पर आ गया है. ये भारत के लिए बेहद चिंता की बात है.

शुक्रवार को भारत में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 10,956 मामले सामने आए. एक दिन में सबसे ज्यादा 396 मौतें हुई. कुल दो लाख 97 हजार लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं. इनमें से कुल 8,498 की मौत हो गई है. एक लाख 41 हजार का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. वहीं एक लाख 47 हजार इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं.

स्पेन, ब्रिटेन को पछाड़ा
स्पेन और ब्रिटेन में हर दिन 500-1000 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. जबकि भारत औसतन 10 हजार मामले हर दिन आ रहे. स्पेन और ब्रिटेन में क्रमश: कुल 289,787 और 291,409 कोरोना केस हैं. जबकि भारत में कुल 2,97,535 मामले हैं. हालांकि इन दोनों देशों की तुलना में भारत में मौत की संख्या एक चौथाई से भी कम है. भारत में साढ़ें आठ हजार करीब मौतें हुईं. स्पेन और ब्रिटेन में क्रमश: 27,136 और 41,279 मौतें हुईं.

अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे तेजी से भारत में बढ़ रहे केस
दुनिया में कोरोना केस बढ़ने की रफ्तार ब्राजील में सबसे ज्यादा है. ब्राजील में हर दिन औसतन 30 हजार नए मामले आ रहे. इसके बाद अमेरिका में औसतन 25 हजार नए केस आ रहे. इसके बाद तीसरे नंबर पर भारत में सबसे ज्यादा केस हर दिन दर्ज किए जा रहे हैं.

एक्टिव केस मामले में भारत का दुनिया में चौथा स्थान है. यानी कि भारत चौथा ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है. अमेरिका, ब्राजील और रूस में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. चौथे नंबर पर भारत है. इसके बाद पेरू, पाकिस्तान, बांग्लादेश, फ्रांस में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!