एक शख़्स की सड़क पर मौत हो गई,शव को कूड़ागाड़ी में भरकर ले गए

बलरामपुर. उत्तर प्रदेश का एक जिला. यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि कुछ लोग एक शव को उठाकर कूड़ागाड़ी में डाल रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. कोरोना से मौत की आशंका के चलते किसी ने हाथ नहीं लगाया. फिर उसके शव को कूड़ागाड़ी में डालकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया.

क्या है मामला?

घटना बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद अनवर (42 साल) किसी काम से आए थे. तभी तहसील के गेट पर वो अचानक गिर गए. इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों इसकी खबर पुलिस और एम्बुलेंस को दी. जानकारी मिलने पर वहां एम्बुलेंस भी आई और पुलिस भी आई. पुलिस ने शव को एंबुलेंस या किसी अन्य गाड़ी से पोस्टमॉर्टम हाउस तक भेजने की बजाए नगरपालिका परिषद की कूड़ागाड़ी बुलवाकर सफाई कर्मियों से शव को भेज दिया.

एनडीटीवी के पत्रकार आलोक पांडेय ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है. इसमें दिख रहा है कि कुछ लोग एक व्यक्ति के शव को कूड़ा गाड़ी में डाल रहे हैं. तीन पुलिस वाले खड़े हैं. वहीं एक और वीडियो में दिख रहा है कि मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची, लेकिन कोरोना के डर की वजह से किसी ने शव को हाथ नहीं लगाया.

Embedded video

शव

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया,

पुलिस और नगरपालिका अधिकारियों को जब सूचना मिली, तो टीम भेजी गई. ये भी जानकारी में आया है कि संभवत: मेडिकल टीम भी भेजी गई थी. लेकिन कोरोना की वजह से संशय बना हुआ है, उसकी वजह से इन लोगों ने लापरवाही की. संवेदनहीन हरकत की है. मृतक की बॉडी को कूड़ा ढोने वाली गाड़ी में रखकर हटाया गया. ये बहुत ही गलत बात हुई है.

उन्होंने आगे कहा,

अगर वह कोरोना का संदिग्ध भी था, तो पीपीई किट पहनकर इसे हैंडिल किया जाना चाहिए था. इस स्तर पर लापरवाही हुई. एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में जांच करेंगे और बताएं कि पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका से कौन-कौन दोषी हैं. चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

शव को कूड़ा गाड़ी में डाल कर ले जाने की संवेदनहीन व खेदजनक घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये #Sp द्वारा वायरल वीडियो में दिख रहे 01 उ0नि0 तथा 02 आरक्षियों व प्रशासन द्वारा 04 नगर पालिका के कर्मियों को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुये तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है @Uppolice https://twitter.com/FirozKh84605581/status/1271067350553382912 …

Embedded video

एसपी देवरंजन वर्मा

बलरामपुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि शव को कूड़ागाड़ी में डालकर ले जाने की संवेदनहीन और खेदजनक घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी द्वारा वायरल वीडियो में दिख रहे दारोगा रवीन्द्र कुमार रमन, दो आरक्षक शुभम पटेल और शैलेन्द्र शर्मा के अलावा नगरपालिका के चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!