मोदी सरकार के गौरवशाली कार्यकाल का एक वर्ष : प्रहलाद पटेल

सागर। मोदी सरकार का बीते एक वर्ष का कार्यकाल अनेक उपलब्धि के लिये हमेशा के लिये जाना जायेगा। यह एक वर्ष सरकार द्वारा उठाये गये उन कदमों के लिये भी याद किया जायेगा जो कोरोना जैसी महामारी से पैदा हुए संकटकाल को चुनौती के रूप में स्वीकार करने और उससे लड़कर देश को अपने पैरो पर खड़ा करने के लिये उठाये गये है।

यह बात केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सागर में पत्रकार बंन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कही। श्री पटेल ने कहा कि धारा 370 और अनुच्छेद 35 ए जम्मू कश्मीर को भारत से विभाजित करता था। देश की एकता को खंडित करने वाले ऐसे प्रावधान के खात्मे की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने धारा 370 एवं अनुच्छेद 35 ए खत्म करके असंभव को संभव कर दिखाया। इसी तरह मुस्लिम बहनों के लिये सामाजिक अभिश्राप ट्रिपल तलाक को समाप्त करके देश की लगभग 10 करोड़ माताओं बहनों को इस सामाजिक कुरीति से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि यह वर्ष भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण का सपना पूरा करने के लिये हमेशा याद किया जावेगा।
श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन से प्रभावित लगभग 80 करोड़ लोगों को 3 महीनें तक राशन मुफ्त पहुंचाने का प्रबंध मोदी सरकार ने समय रहते किया। इतना ही नहीं जिनके पास राशनकार्ड नहीं है उन्हें भी 10 किलों गेहूं तथा 2 किलो दाल मुफ्त में देने का काम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष मोदी सरकार के लिये परीक्षा और चुनौतियों का वर्ष था। मुझे ये बताते हुये बहुत प्रसन्नता हो रही है कि इस परीक्षा की घड़ी में हमारे देश का नेतृत्व अब्बल दर्जे में पास हुआ है मोदी सरकार ने इस वर्ष काम करने की जो गति रही उस गति का कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने आत्म निर्भर भारत की जो घोषणा की है वह देश के स्वाभिमान ओर उसकी ताकत को जगाने के लिये है और लोकल के लिये वोकल की बात कही है वह हमारी प्राचीन अर्थ व्यवस्था का आधार है। हमारे गांव एवं किसान आज भी इस व्यवस्था के चलते ताकतवर और प्रभावी है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!