सुपर कॉरिडोर पर नया बिजली वितरण केन्द्र सोमबार से शुरू होगा

उज्जैन रोड की कॉलोनियों के लिए सौगात

इंदौर। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने उज्जैन रोड, सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में बिजली सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया है। सुपर कॉरिडोर पर नया बिजली वितरण केन्द्र सोमवार 8 जून से प्रारंभ किया जा रहा है।
मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल ने बताया कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री व इन्दौर संभाग प्रभारी श्री तुलसीराम सिलावट ने इस संबंध में निर्देश दिए थे।इसी क्रम में सुपर कॉारिडोर पर नया बिजली वितरण केन्द्र खोला जा रहा है। यह इंदौर ग्रामीण सर्कल के अधीन रहेगा। इस केन्द्र के अधीन 8 हजार उपभोक्ता आएंगे।
इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री श्री डीएन शर्मा ने बताया कि यह केन्द्र इंदौर शहर के जोन की तरह कार्य करेगा। केन्द्र प्रभारी श्री पीके मिश्रा, श्री एनएल शर्मा रहेंगे। केन्द्र संचालन के लिए 3 वाहन, 20 कर्मचारी, अधिकारी रहेंगे। सांवेर क्षेत्र के इस इलाके में सतत् बिजली सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। नए ग्रिड, वायरलैस सेट के बाद अब नया वितरण केन्द्र उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक रहेगा। अब उन्हें धरमपुरी नहीं जाना पड़ेगा। इंदौर नगर सीमा पर ही सारा काम हो जाएगा।

इन इलाकों को लाभ इस केंद्र के प्रारंभ होने से भौरासला, कुमेडी,लवकुश चौराहा , रेवती, बरोली ,वरदरी , जख़्या , शंखेश्वर ,प्रीमियम पार्क ,लोटस , करोलबाग , एमराल्ड ,ब्रजधाम ,कांलिन्दी,कृष्ण कुंज , तिरुमला सोलीटायर ,सिद्धान्ता, कल्याण संपत, दिव्य विहार,प्राइम कॉरिडोर ,प्रेम शक्ति जेकेएम, लंदन विला, डीसीपीएम हिल ,कनक कॉरिडोर कॉलोनी लाभान्वित होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!