गुजरात में कांग्रेस के 2 और विधायकों का इस्तीफा

राज्यसभा की चौथी सीट के लिए मुकाबला रोचक
नई दिल्ली। गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के दो और विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि 19 जून को 24 राज्‍यसभा सीटों के लिए मतदान होना है और उसमें गुजरात की चार राज्यसभा सीट के लिए भी चुनाव होना है। दो विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का चौथी सीट जीतने अब मुश्किल हो गया है। आईसीसी गुजरात के प्रभारी राजीव सातव ने ट्वीट कर कहा था कि कोरोना महामारी में जनता की जान बचाने के बजाय नरेंद्र मोदी और विजय रुपाणी जनता के टैक्स के पैसे से पगार लेकर सालों से बैठे आईएएस द्वारा कांग्रेस के विधायकों की खरीदी और ब्लैकमेलिंग शुरू की है। वेंटिलेटर लाने के लिए पैसे नही है लेकिन विधायकों को खरीदने के पैसे है। इससे पहले कांग्रेस को मार्च में तब झटका लगा था जब उसके पांच विधायकों ने इस्तीफा दिया था, जिससे उसकी संख्या 68 रह गई थी। ताजा घटनाक्रम ने कांग्रेस के दो और विधायकों के पार्टी छोड़ने से उसकी चार में से दो राज्यसभा सीटें जीतने की अपनी योजना अधूरी रह सकती है। बीजेपी के सदन में 103 सदस्य हैं और वह दो सीटें जीतने की स्थिति में है। कांग्रेस के मार्च में पांच विधायकों के इस्तीफे के बाद से 68 विधायक रह गए थे। ताजा घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के लिए दूसरी सीट जीतने में मुश्किल होगी। भाजपा ने एक तीसरे उम्मीदवार के तौर पर एक पूर्व कांग्रेस नेता नरहरि अमीन को मैदान में उतारा है।इससे पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में झटका लगा था। जब पार्टी कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए थे। सिंधिया ने 13 मार्च को राज्य सभा चुनाव के लिए पर्चा भरा था। कांग्रेस ने प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को पुन: उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना प्रत्याशी बनाया है।चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि 19 जून को 24 राज्‍यसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें से 18 सीटें वे हैं, जहां कोरोना वायरस की वजह से मतदान स्‍थगित कर दिया गया था। इनके अलावा तीन राज्‍यों की छह और सीटें शामिल हैं। 18 सीटों में से 4 आंध्र प्रदेश और गुजरात से, दो झारखंड से, तीन मध्य प्रदेश और राजस्थान से और एक-एक मणिपुर और मेघालय से हैं. मतों की गिनती 19 जून की शाम को होगी।निर्वाचन आयोग छह अतिरिक्त सीटों के लिए भी चुनाव कराएगा, जिसके सदस्य या तो जून में सेवानिवृत्त हो रहे हैं या जुलाई में. परिणामों की घोषणा उसी दिन की जाएगी। अतिरिक्त छह सीटों में चार कर्नाटक से और एक-एक सीट अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम से है। अरुणाचल सीट का सदस्य 23 जून को सेवानिवृत्त होगा, जबकि कर्नाटक की चार सीटों के सदस्य 25 जून को सेवानिवृत्त होंगे। कर्नाटक से सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में राजीव गौड़ा और बी.के. हरिप्रसाद प्रमुख नाम हैं. मिजोरम की सीट का सदस्य 18 जुलाई को सेवानिवृत्त होगा ।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!