माल्या को भारत लाया जा सकता है, ब्रिटेन में उसके प्रत्यर्पण की सारी औपचारिकताएं पूरी

माल्या भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करना चाहता था, पर ब्रिटिश हाईकोर्ट ने 14 मई को यह मांग खारिज की14 मई के फैसले के बाद माल्या के पास कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा, इसके बाद उसे 28 दिन के भीतर भारत भेजा जाना है

नई दिल्ली/लंदन. भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को किसी भी वक्त भारत लाया जा सकता है। ब्रिटेन में उसके प्रत्यर्पण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बुधवार को सूत्र ने बताया कि मुंबई में माल्या के खिलाफ केस दर्ज है और ऐसे में उसे मुंबई लाया जाएगा।
9 हजार करोड़ रुपए के लोन डिफॉल्ट मामले में विजय माल्या भारत में वांटेड है। 2 मार्च 2016 को विजय माल्या भारत छोड़कर लंदन पहुंचा था।

गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है माल्या
सूत्र के मुताबिक, माल्या के साथ सीबीआई और ईडी के अधिकारी भी रहेंगे। मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम उसकी जांच करेगी। अगर उसे बुधवार रात लाया जाता है, तो उसे सीबीआई दफ्तर में रात गुजारनी होगी। अगले दिन उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां सीबीआई और ईडी उसकी कस्टडी की मांग कर सकती हैं।

लंदन हाईकोर्ट खारिज कर चुका है माल्या की अपील
14 मई को लंदन हाईकोर्ट ने विजय माल्या की भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की इजाजत देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। इस अपील के खारिज होने के बाद अब उसको 28 दिनों में भारत लाया जाना है। 20 दिन बीत चुके हैं और उसके प्रत्यर्पण की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। माल्या के पास अब कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा है।

ब्रिटिश कोर्ट को ऑर्थर रोड जेल की डिटेल दे चुकी हैं एजेंसियां
अगस्त 2018 में ब्रिटेन की कोर्ट ने माल्या के मामले की सुनवाई के दौरान जांच एजेंसियों को उस जेल की जानकारी पेश करने को कहा था, जहां भारत में माल्या को रखा जाना था। तब जांच एजेंसियों ने मुंबई की ऑर्थर रोड जेल का वीडियो भी लंदन की कोर्ट में दिखाया था। जांच एजेंसियों ने कहा था कि दो मंजिला इस जेल में माल्या को हाई सिक्युरिटी बैरक में रखा जाएगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!