मध्यप्रदेश में शराब की दुकानें नहीं खुलेगी

भोपाल। देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के पियक्कड़ों के लिए बुरी खबर है। कल मंगलवार से शराब दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद होने जा रही हैं। कारण बताया जाता है कि शराब ठेकेदारों और सरकार के बीच अपने अपने फायदे की बात को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन के कारण शराब दुकानें बंद रहने और उसके बाद किसी भी प्रकार की आर्थिक छूट नहीं मिलने के बाद अब शराब ठेकेदारों ने फिर से अपनी दुकानें बंद करने का फैसला किया है।

एसोसिएशन के प्रवक्ता राहुल जायसवाल के मुताबिक पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें शाम से बंद होने लगी हैं और मंगलवार से कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। शराब कारोबारियों की मानें तो पहले दो महीने के लॉकडाउन ने उनकी कमर तोड़ दी। अब दुकानें खुलने के बाद कम ब्रिकी के चलते उनको लगातार बड़ा घाटा हो रहा है। लॉकडाउन में शराब की दुकानें तो खुल गई है लेकिन उनकी ब्रिकी घटकर तीस फीसदी रह गई है। ऐसे में शराब कारोबारियों को ठेका कीमत निकालना मुश्किल हो रहा है।

एसोसिएशन के प्रवक्ता राहुल जायसवाल के मुताबिक शराब की बिक्री में रिकॉर्ड कमी आई है इसका बड़ा कारण शराब के अस्सी फीसदी खरीददार कम आय वर्ग वाले जैसे रिक्शे – ऑटो वाले, मजदूर वर्ग के लोग हंै। लॉकडाउन के चलते उनके काम धंधे बंद होने से उनकी आय लगभग बंद या न के बराबर हो चुकी है। इसका सीधा असर शराब की बिक्री पर पड़ा है। शराब ठेकेदारों की मांग है कि शराब कारोबारी को शराब दुकानें बंद रहने की अवधि की लाइसेंस फीस में छूट दी जााए।

बिक्री के आंकड़ों के आधार पर शुल्क वसूलने और सारे ठेके निरस्त करके नई परिस्थितियों में फिर से मूल्य निर्धारण कर फिर से ठेके किए जाएं। शराब ठेकेदारों ने पूरे मामलों को लेकर एक याचिका जबलपुर हाईकोर्ट में लगाई है जिस पर 27 मई को सुनवाई होनी है। वहीं दूसरी ओर सरकार का कहना है कि वह शराब ठेकेदारों को कुछ रियायतें पहले दे चुकी है जिसमें निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचना और लाइसेंस फीस जमा करने में मोहलत आदि शामिल है। लेकिन शराब कारोबारी सरकार की इस राहत से संतुष्ट नहीं हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!