मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री अभी कुछ समय रह सकते हैं अपने बंगलों में

भोपाल. मध्य प्रदेश  में छिड़ी बंगला पॉलिटिक्स  में आज नया मोड़ आ गया है. दो दिन पहले पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत के सील किए गए बंगले को संपदा के अधिकारियों ने खोल दिया. बंगले को खोलने के साथ ही दफ्तर को पूर्व की तरह उनके स्टाफ के सुपुर्द किया गया. साथ ही पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत को अभी सरकारी बंगले में रहने की मोहलत दी गई है.

खबर है कि सिर्फ भनोत ही नहीं बल्कि जिन पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करने और फिर बेदखली का नोटिस जारी किया गया था, उनको भी कुछ समय के लिए राहत दी गई है.

बंगला खाली करने और बेदखली के नोटिस पर पूर्व मंत्रियों ने सीएम शिवराज को लेटर लिखा था. दरअसल लॉकडाउन के दौरान कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे विधायकों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया था. नोटिस के अगले चरण में पूर्व मंत्रियों को सरकारी आवास से बेदखली का नोटिस भी जारी हुआ था, जिसके बाद खासा सियासी बवाल मच गया था. कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के इस कदम को निंदनीय बताते हुए राजनीतिक द्वेष से उठाया गया कदम बताया था. पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने विधायक की पात्रता के मुताबिक आवास नहीं मिलने पर किराए के भवन में शिफ्ट होने की बात कही थी.

अजय सिंह ने की थी निंदापूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पूर्व मंत्रियों से आवास खाली कराने की निंदा की थी और इस व्यवस्था को गलत परंपरा और राजनीति में सद्भाव खत्म करने की शुरुआत बताया था. ऐसे में खबर इस बात को लेकर है कि फिलहाल किसी पूर्व मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी. लेकिन इसको लेकर कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है. लेकिन लॉकडाउन के चलते मंत्रियों पूर्व मंत्रियों से बंगले खाली नहीं कराए जाएंगे. लॉकडाउन खत्म होने पर संपदा फिर से कार्रवाई कर सकता है. फिलहाल बीते कुछ दिनों से छिड़ी बंगला पॉलिटिक्स कुछ दिनों के लिए थमती हुई जरूर नजर आ रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!