प्रेमचंद गुड्डू ने तुलसी और सिंधिया के खिलाफ बिगुल बजाया


मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तैयारियों के साथ ही इंदौर जिले की सबसे प्रतिष्ठा पूर्ण मानी जाने वाली सांवेर विधानसभा सीट से आखिरकार कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने जल संसाधन मंत्री और सिंधिया के करीबी तुलसी सिलावट को चुनौती देने का ऐलान कर दिया है, आज इंदौर में प्रेस से चर्चा के दौरान गुड्डू ने न केवल तुलसी सिलावट को सांवेर उपचुनाव में हराने का दावा किया वही गुड्डू सिंधिया परिवार पर भी निशाना साधने से नहीं चूके, प्रेमचंद गुड्डू ने आरोप लगाया कि किसानों के मुद्दों पर लगातार सरकारों को चिट्ठियां लिखने वाले सिंधिया आज किसानों से बात करने को तैयार नहीं है ना ही सिलावट किसानों की सुध ले रहे हैं सांवेर के किसान ही समर्थन मूल्य से कम कीमतों पर 1400,1500 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं बेचने पर मजबूर हैं, जो सब्जियां लगाई थी वह मंडिया बंद होने के कारण नहीं बिक पानी के कारण किसानों को खेतों में ही नष्ट करनी पड़ी आज संकट के इस समय में बड़े-बड़े दावा करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया और सिलावट किसानों और सांवेर के मतदाताओं को धोखा देकर घरों में दुबके हुए हैं, इस दौरान श्री गुड्डू ने सिंधिया परिवार पर सीधे हमला बोलते हुए कहा स्वतंत्रता संग्राम में महारानी लक्ष्मी बाई को हराने में जिनका योगदान था वह सामंती खुद को जन हितेषी बताकर कांग्रेश को भी धोखा दे चुके हैं ऐसा सिंधिया परिवार के अन्य लोगों ने अपने हितों को साधने के लिए लगातार किया अब कांग्रेस को धोखा देने के बाद सिंधिया और सिलावट को सांवेर की जनता कभी माफ नहीं करेगी कोरोना के कारण लाक डाउन और कर्फ्यू में सबसे खराब हालत किसानों की हुई है जो झूठ बोलने वाले भाजपा नेताओं और दल बदलू ओं को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है इसलिए सिंधिया और तुलसी की हार सांवेर में तय है जिसके लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान संभालने को तैयार है, गौरतलब है प्रेमचंद गुड्डू फिलहाल भाजपा में है लेकिन माना जा रहा है कि सीधे तौर पर सिंधिया और तुलसी सिलावट की मुखालफत करने पर उनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई तय है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!