गोकुलदास अस्पताल में 6 घंटे में 6 मौत,लाइसेंस अस्थाई रुप से रद्द

इंदौर. इंदौर के गोकुलदास अस्पताल का लाइसेंस अस्थाई रुप से रद्द कर दिया गया है. सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि गुरुवार को 6 घंटे में 6 मरीजों की मौत होने के बाद परिजनों का कलेक्टर से मदद मांगने का वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है. लाइसेंस निलंबित होने से अब अस्पताल नए मरीज भर्ती नहीं कर पाएगा. सीएमएचओ के मुताबिक गोकुलदास अस्पताल में गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे पहली मौत हुई. उसके बाद पौने दो घंटे में तीन और मौते हुईं और इस तरह कुल 6 घंटे में 6 मौते हुई जिससे मरीजों के परिजन घबरा गए. उन्होंंने वीडियो बनाकर अस्पताल की लापरवाही उजागर करते हुए कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है.

अस्पताल के दस्तावेज जब्त

कलेक्टर मनीष सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल डॉक्टरों की टीम बनाई, जिसमें सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया, अपर सीएमएचओ डॉक्टर माधव हसानी, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर,कोविड अस्पताल एमआरटीबी के इंचार्ज डॉ.सलिल भार्गव, चेस्ट डिपार्टमेंट के डॉ.वीपी पांडे शामिल थे. इस टीम को गोकुलदास अस्पताल भेजा गया. टीम ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिसमें अस्पताल में कई खामियां मिलीं. टीम ने अस्पताल के सारे कागजों को जब्त कर प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की. सरकार की ओर से सूचना देने के बावजूद किसी ने भी स्वास्थ्य विभाग से संपर्क नहीं किया. इसके बाद अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया.

सीएमएचओ डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया कि अस्पताल में कुल 13 मरीज भर्ती हैं जिसमें से आईसीयू में एक मरीज और 12 मरीज जनरल वॉर्ड में भर्ती हैं. सीएमएचओ ने कहा कि आईसीयू में मरीज भर्ती होने की वजह से अस्पताल को सील नहीं किया गया है. इन मरीजों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने के बाद अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी. वहीं कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि वीडियो सामने के आने बाद अब अस्पताल का डेथ ऑडिट कराया जा रहा है. उन्होंंने कहा कि संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने भी तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है जो इस मामले की जांच करेगी और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!