64 विदेशी जमातियों और मदद करने वालों पर FIR

भोपाल. भोपाल पुलिस  ने विदेशी जमातियों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अलग-अलग थानों में 64 विदेशी जमाती और 10 देशी जमाती के साथ उनकी मदद करने वाले 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने शासकीय आदेश और वीजा उल्लंघन करने के साथ धारा 188, 269, 270 आईपीसी धारा 51 राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम धारा 13, 14 विदेशियों विषयक अधिनियम 1964 के तहत ऐशबाग, मंगलवारा, श्यामला हिल्स, पिपलानी और तलैया थाने में केस दर्ज किए हैं. विदेशों से आए इन जमाती ने भोपाल पहुंचने पर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी. साथ लॉकडाउन के दौरान शासकीय आदेशों को भी नहीं माना था. इसके बाद इन पर पुलिसि कार्रवाई नहीं रुकने जा रही है.

वीजा नियमों का किया उल्लंघन
इतना ही नहीं इन्होंने वीजा का भी उल्लंघन किया है. पुलिस अब जल्द इनकी गिरफ्तारी करेगी. बताया जा रहा है कि जिन जमातीपर एफआईआर दर्ज की गई. उनमें पॉजिटिव मरीज भी शामिल है. साथ में कई ऐसे आरोपी बनाए गए जो कि 14 दिन के क्‍वारंटाइन में रखे गए हैं.

20 पॉजिटिव जमातियों से 1000 से ज्यादा लोगों में संक्रमण का खतरा

राजधानी भोपाल में जमातियों की वजह से कोरोना का सबसे बड़ा खतरा आ गया है. बीस पॉजिटिव जमातियों से एक हजार से ज्यादा लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा है. बताया जा रहा है कि यह जमाती तीन सौ लोगों के सीधे संपर्क में आए थे. इन सभी तीन सौ लोगों को क्‍वारंटाइन किया गया. जबकि बाकी के सात सौ लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. इंटेलिजेंस प्रशासन की मदद इन लोगों को चिन्हित करने में कर रही है. बढ़ते संक्रमण के खतरे के मद्देनजर भोपाल में टोटल लॉकडाउन किया गया है. चिन्हित किए गए 24 कंटेनमेंट एरिया में बाहरी व्यक्तियों के आने पर गिरफ्तारी होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!