मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार बचेगी या वहां बीजेपी का कमल खिलेगा, इसका फैसला आज शाम 5 बजे तक हो जाएगा। विधानसभा का विशेष सत्र 20 मार्च को दोपहर दो बजे बुलाया गया है।
इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा कि 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार के पास नंबर नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पैसे और सत्ता के दमपर बहुमत वाली सरकार को अल्पमत में लाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज शाम को फ्लोर टेस्ट होने वाला है। फ्लोर टेस्ट के बाद साफ हो जाएगा कि हिंदुस्तान का दिल कहलाने वाले प्रदेश में कमलनाथ सरकार होगी या फिर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सत्ता पर वापसी करेंगे।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









