चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस की आहट प्रदेश में भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को जबलपुर के दम्पती में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद पूरे प्रदेश में हड़कम्प मचा हुआ है।
इसी को लेकर नई दिल्ली से इंटरसिटी 12416 से इंदोर पहंुचे ब्राजील के तीन यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग के अमले ने स्पेशल वार्ड में भर्ती किया। इनमें एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है। दरअसल कोरोना वायरस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भी स्केनिग शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियो को सूचना मिली थी कि दिल्ली से ब्राजील के तीन यात्री इंदौर पहुंचे है, जिसको लेकर रेलवे अधिकारियों ने राज्य सरकार को सूचना दी थी, जिसको लेकर तीनो यात्रियों की उज्जैन स्टेशन पर भी तीनो ब्राजील के यात्रियों की स्कैनिंग की गई। उसके बाद इंदौर में स्केनिंग के बाद आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। रेलवे पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि हालांकि तीनो यात्रियों की स्केनिग में टेम्प्ररेचर नार्मल है, लेकिन कोरोना वायरस के एहतियात के तौर पर उन्हें स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है। यात्रियों की जांच करने के बाद रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
कोरोना वायरस को लेकर लगातार एहतियात बरती जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी कोरोना वायरस को लेकर सभी विभाग सजग है यही कारण है कि ब्राजील के तीन यात्रियों के नई दिल्ली से इंदौर पहुंचने पर सतर्कता के चलते उनकी स्केनिग के बाद उन्हें आईसोलेषन वार्ड में भर्ती किया गया है। हालांकि एक ही परिवार के तीन यात्रियों में आठ वर्ष की एक बच्ची भी शामिल है, तीनो की स्केनिग में टेम्प्ररेचर नार्मल पाया गया है। तीनो यात्री ब्राजील से भारत घूमने आए हुए है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









