मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में नगरी निकाय चुनाव होने हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। गुरुवार को इसी सिलसिले में ऑब्जर्वर डीडी अग्रवाल ने नगर निगम के सभी अधिकारियों की बैठक ली और मतदाता सूची से जुड़े तमाम मसलों पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
आने वाले दिनों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है। तैयारियों के इसी सिलसिले में रिटायर्ड अधिकारियों को मतदाता सूची के परीक्षण और उससे जुड़ी तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने के उद्देश्य से ऑब्जर्वर बनाया गया है। मतदाता सूची से जुड़े कार्यों के आब्जर्वर डीडी अग्रवाल ने इसी सिलसिले में इंदौर नगर पालिका निगम के अधिकारियों की बैठक ली और मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में बताया गया कि फिलहाल विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान जो मतदाता सूची तैयार की गई थी उसी के आधार पर नगरीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे, जबकि नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए भी प्रशासनिक विभाग अपनी तरफ से तैयारियां करेगा। वही मई महीने में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा जिसके बाद दावे और आपत्तियां भी स्वीकार की जाएगी दावे और आपत्तियों के निराकरण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









