प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच अब दिग्गज नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़को पर उतर आए है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन के समक्ष मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ कर धरना दिया।
कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तथा अन्य नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमारे नेताओं को बागी विधायकों से क्यो नही मिलने दिया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार बागी विधायकों से मिलने से हमारे नेताओं को रोकेगी तो उन के कार्यकर्ता भोपाल में जहाँ जहाँ है उन के साथ वैसा ही सलूक किया जाएगा जैसा वह हमारे साथ कर रहे है। प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस कार्यकर्ता को समझाइश दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमा-झटकी हुई वही फिर स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









