परीक्षा परिणाम आने से नाराज छात्रों ने डीएवीवी में किया हंगामा

बीएससी नर्सिंग 2014 बैच के छात्रों का परीक्षा परिणाम नहीं आने से नाराज छात्रों ने छात्र नेताओं के साथ मिलकर विश्व विद्यालय के कुलपति कक्ष में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने एक बार फिर बहस करते हुए बीते दिन हुए घटनाक्रम की यादें ताजा कर दी।
दरअसल यह बातें इसलिए दोहराई गई क्योंकि कुछ दिनों पहले एनएसयूआई के पदाधिकारी ने ऐसी ही बकवास अन्य अधिकारियों से की थी। कुछ ऐसी ही हरकत आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने की। जिस पर कुलपति ने छात्र नेताओं को डपटा भी। एक साल पहले स्थनांतरित किए गए मेडिकल के छात्रों ने बुधवार को विश्व विद्यालय में जमकर हंगामा किया और अपने परीक्षा परिणाम को लेकर कुलपति से मुलाकात की। बीएससी प्रथम और तीसरे सेम के छात्रों ने अपने परीक्षा परिणाम अब तक नहीं आने से नाराजगी जाहिर करते हुए कुलपति कक्ष में जमकर हंगामा किया। बातों बातों में छात्रों ने कुलपति से ऐसे अंदाज में बातें करना शुरू कर दी जो तहजीब के खिलाफ था। छात्र नेता ने अपनी मांग को कुलपति के सामने रखते हुए अपनी आवाज को इतना बुलंद किया कि मौके पर पुलिस को आना पड़ा, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस हमेशा कि तरह मूक दर्शक बनी रही और छात्र नेता अपनी मनमानी करते रहे। मामले में कुलपति ने जबलपुर विश्व विद्यालय के कुलपति से टेलीफोनिक चर्चा की और परीक्षा परिणाम दो से तीन दिनों में आने का आश्वासन छात्रों को दिया। प्रदर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए कुलपति ने छात्र नेताओं की हरकत को संस्कार की कमी बताया। वहीं छात्र नेताओं ने घटनाक्रम को लेकर कहा कि छात्र पीड़ित है और उनका गुस्सा था जो कुलपति के सामने निकला।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!