इंदौर में पूर्व विधायक के भाई के निधन पर सुमठा वाले पाटोदी परिवार ने अनूठी मिशाल पेश की है। देश-दुनिया समेत इंदौर में भी इन दिनों कोरोना वायरस का भय बना हुआ है। सरकार इस रोग से बचाव के लिए निरंतर अभियान चला रही है।
सुमठा वाले पाटोदी परिवार के नकुल पाटोदी ने बताया कि इतवारिया बाजार स्थित धन्नालाल पाटोदी जो स्वर्गीय रतनलाल पाटोदी, पूर्व विधायक के छोटे भाई है। आज सुबह उनका निधन हो गया था। विश्व मे फैल रही महामारी कोरोना वायरस के चलते मप्र सरकार व भारत सरकार की गाईड लाईन बीस से ज्यादा व्यक्ति एक जगह इकट्ठे ना हो को ध्यान में रखते हुए सभी परिजन और मित्र जन संस्कार के अनुरूप धन्नालाल पाटोदी के निधन पर इकट्ठा होने वाले थे। इसलिए परिवार ने तय किया कि शवयात्रा मे शामिल सभी लोग मास्क पहन कर आए, जो मास्क पहनकर नहीं आ पाए उन्हे निज निवास पर मास्क उपलब्ध कराए गए। परिवार ने यह अनूठा कार्य विश्व में फैल रही महामारी के लिए जागरूकता का संदेश देने के लिए किया है। धन्ना दादा के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी स्वास्थ प्रेमी व कुश्ती प्रेमी थे। स्वास्थ का जूनून व जीवटता इतनी थी कि पत्नी के निधन पर भी अपना नियमित प्रातः भ्रमण नहीं छोडा था। शव घर मे था और दादा प्रातः भ्रमण पर निकल गए थें। इसी के चलते हमने पहला सुख निरोगी काया का संदेश देने का प्रयास किया। दादा का अंतिम संस्कार पंचकुइया मुक्तिधाम पर हुआ।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









