विश्व भर में कोरोना के चलते इंदौर में भी एहतियात रखने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं जिसके चलते हैं सार्वजनिक जगहों पर लोग एक साथ ज्यादा इकट्ठा ना हो। इसके लिए कई प्रयास भी इंदौर में किए जा रहे हैं जिसके चलते चिड़ियाघर, मॉल, सिनेमा घर, कोचिंग क्लासेस, स्कूल, आंगनवाड़ी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बारे में इंदौर संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भीड़ से लोग दूर रहें और अपने अपने घर में आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर जाए।
इंदौर सम्भायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना का कहर इंदौर में देखने को नहीं मिला है। अभी तक 18 सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसमे से 17 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है, जो सभी नेगेटिव है। एक भी पॉजिटिव केस इंदौर शहर में नहीं आए है, लेकिन निश्चित रूप से जो कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, उसको देखते हुए बहुत ज्यादा सावधानी रखने की आवश्यकता है। जो भी निर्णय लिया गया है वह सावधानी के लिए लिया गया है, ताकि भीड़ से लोग दूर रहे।
वही तिलक नगर क्षेत्र में फैल रही अफवाह को लेकर सम्भागायुक्त आकाष त्रिपाठी ने कहा कि यह अफवाह है। ऐसा कुछ भी इंदौर शहर में नही है। अफवाह के रूप में जो मैसेज चलाया जा रहा है, उसकी भी जांच कराई जाएगी। संभागायुक्त ने बताया कि अभी तो केवल 31 मार्च तक के लिए आदेशित किया है। 31 मार्च के बाद इस वायरस की स्थिति और संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए इस आदेश में और इजाफा या प्रतिबंध हटाया जाएगा। फिलहाल इस वाइरस से शहर और प्रदेश को संक्रमित होने से बचाने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









