इंदौर के प्राचीन श्री बिजासन मंदिर लगने वाला चैत्र नवरात्रि का मेला फिलहाल स्थगित कर दिया है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए जा रहे ऐहतियातन प्रयासों के तहत श्री बिजासन माता मंदिर में 25 मार्च से आयोजित होने वाला था। इस संबंध में मल्हारगंज क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है।
बिजासन मंदिर के पुजारी सतीश गोस्वामी ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में लगाए जाने वाले मेले में मंदिर और मंदिर परिसर में भीड़ अधिक हो जाती है। कोरोना वायरस के चलते लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार मेला प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया है, लेकिन नवरात्रि की तैयारियां जारी है। नवरात्रि के दौरान मंदिर में आने वाले भक्तों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मंदिर और प्रशासन साथ मिलकर काम करेंगे और भक्तों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वही मंदिर पुजारी ने बताया कि जब मां रक्तबीज जैसे राक्षस का वध कर सकती है, तो इस कोरोना वायरस को भी माता के आशीर्वाद से दूर किया जा सकेगा। चैत्र नवरात्रि में तांत्रिक क्रियाएं अधिक होती है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









