इंदौर नगर पालिका निगम में जन्म मृत्यु और विवाह के प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। नगर निगम ने तय किया है कि कम से कम आवेदक इन प्रमाणपत्रों को बनाने नगर निगम पहुंचे और घर बैठे ही इन दस्तावेजों को प्राप्त कर सकें।
इंदौर नगर पालिका निगम अपनी अधिकांश कार्यप्रणाली को ऑनलाइन सिस्टम पर ला रहा है। नगर पालिका निगम ने तय किया है कि अब लोग जन्म, मृत्यु और विवाह के प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही बनवा सकेंगे। इसके लिए नगर निगम 24 घंटे के भीतर आवेदकों को उनके दस्तावेज भी मुहैया करवाएगा। नगर निगम अब अपनी इस पूरी ऑनलाइन प्रणाली के प्रचार प्रसार में भी जुट गया है। नगर निगम को उम्मीद है कि ऑनलाइन सिस्टम पर यह सारे काम होने से नगर निगम में लगने वाली भीड़ भी कम होगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









