भाजपा नेता व उद्योगपति ने ही की थी अपने ड्राइवर की हत्या

इंदौर पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा किया है। बता दे पिछले दिनों सिमरन थाना क्षेत्र के बाई ग्राम में एक संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई थी। उस मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम जुटी हुई थी।
पुलिस को जानकारी लगी कि जिस व्यक्ति की लाश सिमरोल में मिली है, वह इंदौर के बड़े उद्योगपति एवं बीजेपी नेता हेमंत नेमा का ड्राइवर है। इसी आधार पर जब पुलिस ने उद्योगपति से पूछताछ की तो पहले तो उसने ड्राइवर को पहचानने से मना कर दिया, लेकिन जब पुलिस ने उद्योगपति व भाजपा नेता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने ही ड्राइवर प्रमोद की पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद ड्राइवर प्रमोद इस कदर से गंभीर घायल हो गया कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद उद्योगपति एवं भाजपा नेता हेमंत नेमा व उसके अन्य दो परिजनों ने उसकी लाश को सिमरोल थाना क्षेत्र के बाई ग्राम के जंगलों में ठिकाने लगा दिया। बताया तो ये भी जा रहा है कि ड्राइवर प्रमोद उद्योगपति और भाजपा नेता हेमंत नेमा के लड़के के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था, जिसकी जानकारी उद्योगपति व अन्य परिजनों को लग गई थी। इसके बाद हेमंत नेमा ने उसकी जमकर पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे ही मामले में हेमंत नेमा व दो अन्य दो आरोपी पकड़ा है। उसके अलावा अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!