एक माह में हो जाएगी छप्पन दुकान में पार्किंग की व्यवस्था

इंदौर नगर पालिका निगम ने छप्पन दुकान को स्मार्ट मार्केट के तौर पर तब्दील तो कर दिया है, लेकिन यहां पार्किंग की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि नगर निगम के आयुक्त आशीष सिंह का कहना है कि अगले 1 महीने के भीतर छप्पन दुकान के लिए पार्किंग की व्यवस्था कर ली जाएगी।
इंदौर नगर पालिका निगम ने 56 दिनों में शहर के 56 बाजार को स्मार्ट मार्केट के रूप में तब्दील कर शहर को बड़ी सौगात दी है, लेकिन यहां लगने वाली भीड़ के सामने पार्किंग की समस्या ने माहौल को अव्यवस्था में बदल दिया है। यहां आने वाले तमाम लोग पार्किंग के अभाव में गाड़ियां बेतरतीब खड़ी कर रहे हैं, जिससे पूरे मार्ग की व्यवस्थाएं बिगड़ रही है। हालांकि नगर निगम कमिश्नर आशीष सिंह का कहना है कि 1 महीने के भीतर 56 दुकान के लिए मल्टी लेवल पार्किंग तैयार कर ली जाएगी। जहां पर 182 से ज्यादा दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। जबकि 56 दुकान के आस पास की सरकारी जमीन सहित अन्य स्थानों को भी चिन्हित कर पार्किंग के तौर पर तब्दील किया जाएगा। आशीष सिंह के दावे के मुताबिक 1 महीने के भीतर 56 दुकान से जुड़ी पार्किंग की समस्या का निदान कर लिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!