केरोना वायरस को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। उसी को देखते हुए इंदौर पुलिस की जो प्रति मंगलवार जनसुनवाई होती है उसमें फेरबदल किया गया है। आपको बता दें कि इंदौर पुलिस ने भी अन्य विभागों की तरह कोरोना वायरस को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में प्रति मंगलवार जो जन सुनवाई होती है उसमें फेर बदल किया गया है।
आपको बता दें कि प्रति मंगलवार जो जन सुनवाई होती है उसमें डीआईजी रूचि वर्धन मिश्र पीड़ितों से मुलाकात करती थी और उनकी समस्या का समाधान करती थी। वही कोरोना वायरस को देखते हुए इंदौर डीआईजी रूचिवर्धन मिश्र शिकायत कर्ता से चर्चा करेगी और उनकी समस्या का समाधान करेगी। बता दें कि रूचिवर्धन मिश्र का यह तर्क है कि इंदौर पुलिस के सामने कई बार ऐसे मामले आते हैं जिन पर तत्काल कार्रवाई करना आवश्यक होती है। अतः जनसुनवाई को निरस्त नहीं किया जा सकता, लेकिन वायरस को देखते हुए उसमे फेरबदल किया जा सकता है। उसी क्रम में डीआईजी शिकायतकर्ता से वन टू वन मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान करेगी। वहीं दूसरे विभागों में देखा जा सकता है कि केरोना वायरस को लेकर इंदौर कलेक्टर ने जन सुनवाई को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









