भस्मआरती के दौरान गर्भगृह में पूर्णतः प्रवेश पर प्रतिबंध

12 ज्योतिर्लिंग में एक विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भी कोरोना वायरस का डर अब स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के लोगों को सता रहा है। कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति ने आज समस्त पंडे पुजारियों और पुरोहितों की बैठक के पश्चात मंदिर प्रशासक सुजान सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता लेकर भस्मआरती के दौरान गर्भगृह में पूर्णतः प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में मंदिर समिति द्वारा जिला प्रशासन को पत्र लिखे जाने के बाद आज दोपहर हुई पंडित पुजारी और पुरोहित के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अब से आगामी आदेश तक प्रतिदिन होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती में गर्भगृह में समस्त श्रद्धालुओं का पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती में अब सिर्फ पंडे और पुजारी ही मौजूद रहेंगे। पूरे विश्व सहित देश में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है। मंदिर समिति द्वारा और भी कई प्रकार के सुरक्षा के लिहाज से निर्णय लिए गए हैं, जिसमें मंदिर समिति के सुरक्षाकर्मियों द्वारा किसी भी श्रद्धालुओं को छूने के लिए मना किया गया है। साथ ही समस्त श्रद्धालुओं के सैनिटाइजर से हाथ धुलाए जाएंगे। कोरोना वायरस खतरे को देखते हुए मंदिर समिति के समस्त कर्मचारियों को मास्क सैनिटाइजर और ग्लब्स उपलब्ध कराए जाएंगे। भस्मआरती में प्रतिदिन 1500 से 1700 यात्री दर्शन के लिए आते हैं जो लगभग 2 घंटे मंदिर में रहते हैं इससे कोरोना वायरस के संक्रमण का ज्यादा खतरा होता है। इसीलिए आगामी आदेश तक गर्भ ग्रह में सभी का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, साथ ही प्रतिदिन होने वाली प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था भी बंद कर दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से फॉर्मेट भरवा कर जानकारी ली जाएगी कि पिछले 6 माह के दौरान उन्होंने कहां-कहां विजिट की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!