इंदौर शहर में रंग पंचमी के दौरान निकलने वाली ऐतिहासिक परंपरागत गेर के स्वागत के लिए पूरा शहर तैयार है। इसी व्यवस्था का निरीक्षण करने इंदौर कलेक्टर लोकेश जाटव, डीआईजी रूचिवर्धन और नगर आयुक्त आशीष सिंह राजवाड़ा पहुंचे। जहां गेर को लेकर सारी तैयारी तैयारियों का निरीक्षण किया गया वहीं सुरक्षा के इंतजाम भी देखे गए।
कलेक्टर लोकेष जाटव ने दौरा पूर्ण होने पर बताया कि परंपरागत तरीके से गेर का आयोजन होगा, उसमें कोई बदलाव नहीं किया है। हर वर्ष की तरह गैर निश्चित मार्ग से निकलेगी। पिछले साल 5 गैर निकली थी, लेकिन इस वर्ष कुछ कारण से चार ही गैर निकलेगी। गैर को लेकर सारे इतंजाम व सुरक्षा के इंतजाम पूर्ण हो चुके है। वही गैर में इस बार अत्याधुनिक आईटी का भी उपयोग करके सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने का प्रयास है। हाई रिवाॅल्यूएषन कैमरे का उपयोग किया जाएगा, जिसमें ड्रोन के द्वारा पूरा कवरेज किया जाएगा, जिससे कोई असामाजिक तत्व किसी तरह का कृत्य करने की कोशिश करेगा तो फौरन पकड़ा जा सकेगा। इस बार गेर का प्रचार प्रसार काफी किया गया है जिसके कारण देशभर के कई मीडिया कंपनीज, ब्लॉगर और ट्रेवल्स ऑगर भी इंदौर की इस भव्य गेर का कवरेज करने आएंगे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









