भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार भोपाल पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद सिंधिया ने शहर में रोड शो किया।
शाम 5 बजे एयरपोर्ट से शुरू हुआ 20 किलोमीटर लंबा रोड शो साढ़े छह बजे भाजपा कार्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता सिंधिया और माधवराव सिंधिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सिंधिया का स्वागत किया। वे भाजपा कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे ग्वालियर-चंबल संभाग से आए अपने समर्थकों से मुलाकात करेंगे। रोड शो के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय के दफ्तर के पास कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। सिंधिया शाम को करीब पोने पांच बजे बजे भोपाल पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। समर्थक अपने साथ ज्योतिरादित्य और उनके पिता माधवराव सिंधिया के पोस्टर भी लाए। रोड शो में कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर सिंधिया काफी खुश नजर आए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह मेरी पूंजी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिंधिया पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सिंधिया अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर डरे हुए थे और वे इसीलिए विचारधारा को जेब में रखकर आरएसएस के साथ चले गए।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









