कांग्रेस और बीजेपी में चल रही उठापटक के बीच आज बेंगलुरु में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेसी विधायकों के साथ हुई अभद्रता के चलते इंदौर के गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा का पुतला दहन किया गया।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मंत्री जीतू पटवारी, कांग्रेस विधायक मनोज चैधरी के पिता नारायण चैधरी को उनके बेटे से बात करने के लिए बेंगलुरु गए थे। इस दौरान मंत्री जीतू पटवारी, कांग्रेस विधायक लखन सिंह और मनोज चैधरी उनके पिता नारायण चैधरी के साथ धक्का-मुक्की की गई और बंधक बनाकर गिरफ्तारी की गई। इसी के विरोध स्वरूप आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा का पुतला जलाया। साथ ही उन्होंने कमलनाथ सरकार पर अपनी आस्था बताते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार यथावत रहेगी और बीजेपी के दलालों को मुंह की खानी पड़ेगी। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक मुख्यमंत्री येदुरप्पा के खिलाफ नारेबाजी की और कमलनाथ, राहुल गांधी सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









