भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो के दौरान रोशनपुरा चैराहे पर जवाहर भवन के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के विरोध में नारेबाजी की। जवाहर भवन में जिला कांग्रेस का कार्यालय है।
इससे पहले, गुरुवार सुबह सीएम हाउस के पास पॉलिटेक्निक चैराहे पर सिंधिया के स्वागत में लगे पोस्टरों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला रंग डाल दिया और उन्हें फाड़ भी दिया। बताया जा रहा है कि सिंधिया का यह पोस्टर मुख्यमंत्री कमलनाथ के पोस्टर पर लगाया गया था। वही शाम को ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन के सामने सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगे। काले झंडों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सिंधिया के इंतजार में थें। उससे पहले ही पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को अरेस्ट कर थाने पहुंचा दिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









