स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंदौर शहर में जिस तरह 56 दुकान को एक नया स्वरूप दिया गया है। उसी तर्ज पर अब इंदौर के हृदय स्थल राजबाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र को भी स्मार्ट स्वरूप दिए जाने पर विचार चल रहा है, जिसके लिए निगमायुक्त ने मार्केट व्यापारियों से चर्चा कर जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते है।
शहर के 56 दुकान को नया आकर्षक स्वरूप देने के बाद नगर निगम ने अब राजबाड़ा ओर उसके आसपास के क्षेत्र को संवारने के लिए प्रोजेक्ट बनाने की तैयारी शुरू कर ली है , निगम आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि राजबाड़ा चैक, इमामबाड़ा , बड़ा सराफा, छोटा सराफा ओर बजाज खाना के व्यापारियों से सड़क चैड़ीकरण व स्मार्ट प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा हुई है व्यापारियों के दो-चार दिनों में के बाद अगले स्मार्ट सिटी की बोर्ड मीटिंग में इस पर फाइनल मोहर लगा दी जाएगी, वही अगले एक डेढ़ माह में राजवाड़ा व इसके आसपास के क्षेत्रों को स्मार्ट स्वरूप देने के लिए विकास कार्य शुरू हो सकता है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









