भोपाल: भारतीय पुलिस सेवा के 84 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक जोहरी 12 मार्च यानी कल मध्य प्रदेश के डीजीपी का कार्यभार ग्रहण करेंगे। केंद्र सरकार ने बीएसएफ के डीजी के पद पर पदस्थ विवेक जोहरी की सेवाएं राज्य सरकार को वापस लौटा दी है ।
ज्ञात रहे कि राज्य सरकार ने गत दिनों वीके सिंह को हटाकर विवेक जोहरी को डीजीपी पदस्थ किया है। जोहरी के कार्यभार ग्रहण करने तक 85 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार को प्रभारी डीजीपी बनाया गया है। अब चूकिं केंद्र सरकार ने जोहरी की सेवाएं राज्य को वापस लौटा दी है तो मध्य प्रदेश आने के बाद वे कल सुबह 11:00 बजे विधिवत पुलिस महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण करेंगे
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









