परिजनों ने युवती को उसके पसंद के लड़के से शादी करवाने से इनकार कर दिया तो युवती ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच दी। टीवी सीरियल सावधान इंडिया देख कर उसने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाए और दूसरी जगह शादी न हो इसके लिए अपहरण की साजिष की। हालांकि पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया।
इंदौर की एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस और परिजनों को इस तरह से अपनी अपहरण की कहानी में उलझा दिया कि कुछ समय तो पुलिस भी सोचने पर मजबूर हो गई। युवति ने अपनी बहन को फोन पर यह बात बताई कि मेरा तो 4 लड़कों ने अपहरण कर लिया है। बस फिर क्या था परिजन दौड़े-दौड़े पुलिस के पास पहुंचे। अपहरण की जानकारी के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवती के फोन की लोकेशन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़की को ट्रेस कर अपनी सुरक्षा में लिया। बस फिर क्या था युवती से पूछताछ में पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया। युवती ने पुलिस को पूरी सच्चाई बता दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जब युवती ने पुलिस को बताया कि वहां एक लड़के से प्रेम करती है लेकिन घरवाले और कहीं शादी करने का मन बना रहे हैं। इसके बाद उसने टीवी सीरियल सावधान इंडिया देखा और अपने आप को घर से बाहर निकल कर अपनी बहन को फोन कर दिया कि मेरा तो अपहरण हो गया है। पुलिस ने इस पूरी कहानी से पर्दाफाश करते हुए युवती को अपनी रक्षा में लिया है। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









