काम की तलाश में माता पिता ने बच्चों के छुड़वाएं स्कूल, वापस लौटे

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आदिवासी अंचल की स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर बेरोजगारी भारी पड़ रही है। काम की तलाश में जिले से बड़ी संख्या में पलायन कर चुके आदिवासी परिवार लंबे समय बाद वापस लौटे हैं। इसका साथ ही स्कूलों को छोड़ परिवार के साथ लंबे समय बाद वापस लौटे छात्र-छात्राओं का भविष्य भी दांव पर लग गया है। ऐसे में विश्रामपुर स्कूल की एक शिक्षिका ने शाला छोड़ परिवार के साथ पलायन कर वापस लौटे बच्चों को फिर शिक्षा की मुख्यधारा में लौटने का बीड़ा उठाया है।
ग्राम पंचायत टाकलखेड़ा की शासकीय प्राथमिक शाला विश्राम में कुल बच्चों की संख्या 25 है। इनमें आधे से ज्यादा बच्चे अपने माता-पिता के साथ काम की तलाश में शाला से पलायन कर गए थे। लंबे समय के बाद वे फिर गांव लौट है। इन्हें वापस शिक्षा की मुख्य धारा में लौटने के लिए शाला की शिक्षिका दीपा अनमोले ने बच्चों के माता पिता को काफी समझाईश के बाद इन्हें फिर से स्कूल भेजने के लिए न केवल मनाया बल्कि बच्चों को कोर्स कवर कराने के लिए अतिरिक्त मेहनत भी की। इस मामले में उन्होंने गांव वासियों की भी मदद ली। उधर पलायन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें ग्राम पंचायत से काम नहीं मिला। इसलिए उनके सामने काम की तलाश में पलायन करने के अलावा दूसरा रास्ता नही था। वे काम के लिए गांव से बाहर गए तो बच्चों को किसके भरोसे छोड़ते इसलिए वे बच्चों को भी अपने साथ अन्य गांव ले गए। काम से वापस गांव लौटने पर मेडम ने उन्हें समझाइश दी तो उन्होंने फिर से बच्चों को स्कूल भेजने शुरू कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!