पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पुलिस जनसुनवाई में मणीपूर आसाम रायफल में पदस्थ मिथुन चैहान अपनी माता कलाबाई चैहान को लेकर पहंुचे।
जनसुनवाई में उन्होंने एसपी के समक्ष छोटे भाई व एक अन्य महिला पर मकान पर कब्जा करने व मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। जवान अपनी मां की चिंता के चलते डयूटी नहीं कर पा रहा था, इसलिए छुट्टी लेकर जनसुनवाई में न्याय की आस के लिए पहंुचा है। पीड़ित जवान ने जनसुनवाई में अपनी व्यथा सुनाई और कार्रवाई करने की मांग की। मामले में एसपी ने विवेचना कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









