नगर भोज आयोजन के साक्षी बने इंदौर नगर के वासी

पितरेश्वर हनुमान धाम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज अंतिम आयोजन हो रहा है। आयोजन के साक्षी बने इंदौर नगर के वासी आज नगर भोज का लुत्फ उठा रहे है। दरअसल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नगर भोज के लिए शहर के लोगों को आमंत्रित किया था। आज पितृरेश्वर धाम से ही नगर भोज का आयोजन शुरू हुआ।
सबसे पहले पूर्णाहुति के बाद भगवान को भोग लगाया गया। उसके बाद समिति के संरक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने खुद प्रसादी परोसकर नगर भोज की शुरुवात की। पितृ पर्वत पर ही लगभग ढाई लाख लोगों के खाने की व्यवस्था है। इस भंडारे के साथ ही 19 दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हो जाएगा। इस भंडारे में प्रसाद के रूप में पूड़ी, रामभाजी की सब्जी, नुक्ती बनाई गई है। सारा प्रसाद गाय के देसी घी से बनाया गया है। प्रसाद में 2 हजार डिब्बे शुद्ध घी, 90 टंकी तेल, 1 हजार क्विंटल आटा, 1 हजार क्विंटल शक्कर, 500 क्विंटल बेसन, 500 क्विंटल आलू, 500 क्विंटल सब्जी का इस्तेमाल होना बताया गया है, जबकि तकरीबन 500 किलो मसाले का इस्तेमाल भी किया गया है।

बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक यह नगर भोज बड़ा गणपति से लेकर श्री पितरेश्वर हनुमान धाम तक के सात किमी लंबे मार्ग पर सड़क के एक तरफ हो रहा है। देर रात तक चलने वाले इस भोज में 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता देखरेख में लगे हैं। विजयवर्गीय का कहना है कि लगभग 10 लाख से अधिक लोग इस नगर भोज के साक्षी बनेंगे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। हनुमान धाम, गांधीनगर और एयरपोर्ट के पास 3 मैदानों पर, बाकी जगह सड़क पर कुल 7 किमी की पंगत में यह भोज करवाया जा रहा है। इस भव्य भोज के साथ ही 9 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन हो जाएगा।

यह भोज शिव महाराज के निर्देशन में बना है। भोजन परोसने का दायित्व इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए 25 हजार कार्यकर्ताओं पर है। भोज के दौरान 10 स्थानों पर एक-एक हजार कार्यकर्ता तैनात है। 400 से ज्यादा लोग परोसगारी कर रहे हैं। हर चूल्हे पर 10 लोगों को इंचार्ज बनाया गया है। माता अन्नपूर्णा की प्रतीक के रूप में 2 हजार महिलाएं भी प्रसाद वितरित कर रही हैं। भोजन बनाने के लिए इंदौर के अलावा रतलाम, दाहोद, कोटा, जयपुर, बांसवाड़ा और जयपुर से भी हलवाई आए हैं। भोजन में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

हंसदास मठ, नृसिंह वाटिका, व्यास बगीची, एचपी गोदाम के पास सामुदायिक परिसर, मेहंदी परिसर, पंचशील नगर, बिजासन मंदिर, गोम्मटगिरी, गांधी नगर और श्री पितरेश्वर हनुमान धाम की 10 भोजनशालाओं में प्रसाद बनाया गया है। नुक्ती बनाने का काम एक दिन पहले तो सब्जी रात से बननी शुरू हो गई थी। वहीं, पुड़ी बनाने की प्रक्रिया मंगलवार सुबह से शुरू हुई। नगर भोज का आयोजन बड़ा गणपति से लेकर श्री पितरेश्वर हनुमान धाम तक के सात किमी लंबे मार्ग पर सड़क के एक तरफ किया गया। भोज में 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता इस बात का विशेष ध्यान रख रहे हैं कि श्रद्धालुओं और राहगीरों को किसी तरह की परेशानी ना हो। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक पुलिस का पूरा सहयोग किया। वहीं, इंदौर की स्वच्छता की परंपरा के अनुरूप साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया। सभी दस स्थानों पर छोटे-बड़े पानी के 20 से ज्यादा टैंकर खड़े किए गए। आसपास के गांव के सरपंचों से टैंकर बुलवाए गए। निगम की मदद से भी टैंकर की व्यवस्था की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!