20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों धराया नोडल अधिकारी

इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में आज मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। बताया जा रहा है कि भ्रूण परीक्षण के एवज में 50 हजार की राशि तय हुई थी, जिसके चलते 20 हजार परिजनों द्वारा नोडल अधिकारी को दिए जा रहे थे। इस दौरान लोकायुक्त पुलिस ने मौके पर अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
लोकायुक्त अधिकारी के मुताबिक अर्पण नर्सिंग होम के प्रबंधक सुनील शुक्ला की शिकायत पर लोकायुक्त ने कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान कक्ष क्रमांक 207 पीसी एंड पीएनडीटी विभाग के कार्यालय में जाल बिछाया और लोकायुक्त निरीक्षक सुनील उईके के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। कार्रवाई के दौरान भ्रूण परीक्षण की मॉनिटरिंग करने वाली एजेंसी के नोडल अधिकारी सतीश जोशी 20 हजार रूपये की रिश्वत ले रहे थें। इसी दौरान लोकायुक्त ने पैसे लेते हुए उन्हें रंगेहाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि भ्रूण परीक्षण एजेंसी में मॉनिटरिंग का कार्य कर रहे नोडल अधिकारी ने अर्पण नर्सिंग होम के डॉक्टर की शिकायत आने के बाद उनका नाम मामले से हटाने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी गई थी, जिसका तोड़बट्टा 20 हजार में तय हुआ था।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!