इंदौर नगर निगम द्वारा पूरे षहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के मद्देनजर आज निगम ने विजय नगर क्षेत्र में कार्रवाई की है।
आज विजयनगर क्षेत्र के मल्हार मॉल के सामने बिजनेस पार्क पर अवैध गुमटियों और ठेलागाड़ी को जब्त कर कार्रवाई की गई। उपायुक्त महेंद्र सिंह चैहान के द्वारा हुई इस कार्रवाई में 25 अवैध गुमटियों और दुकानों को हटाया गया है। महेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 6 से 7 ट्रक दुकानें और ठेले जप्त कर ट्रेंचिंग ग्राउंड भेज दिया गया है। इस दौरान दुकानदारों ओर ठेला चालकों द्वारा विवाद भी किया गया, लेकिन निगम की कार्रवाई लगातार जारी रही।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









