कसरावद कृषि उपज मंडी में दो दिवसीय मिर्च महोत्सव आयोजित किया गया था। शासन की मंशा थी की किसानों को लाभान्वित एवं जागरूक किया जाए। उक्त कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में किसान आए और लाभान्वित भी हुए, लेकिन इतने बड़े आयोजन पर चोरों और जेब कतरों की भी नजर थी।
प्रदेशभर से आए किसानों को निशाना बनाने और भीड़ का फायदा उठाने के उद्देश्य से चोर मिर्च महोत्सव में घुस गए। इस दौरान धार जिले के रुस्तम सिंह, पवन पिता जय राम, लल्लू, मनोज सोलंकी आदि करीब 7 से 8 आरोपी अपनी कार से मिर्च महोत्सव में आए थे। इन सभी को पुलिस ने भीड़भाड़ से लोगों की पेंट की जेब से नगदी पैसे निकालते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस को इनके पास से 3 पर्स आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस एटीएम तथा नगदी रुपए मिले है। कसरावद पुलिस की जागरूकता की वजह से बाहर से आए किसान लुटने से बच गए। पुलिस ने आरोपियों से चुराए हुए पैसे सामान और कार जब्त कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से अन्य मामलों में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड मांगा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









